क्रिकेट / धोनी ने अपने घोड़े के साथ लगाई रेस, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Zoom News : Jun 13, 2021, 02:17 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं. धोनी के फार्म हाउस में एक से बढ़कर एक घोड़े शान बढ़ा रहे हैं. हाल ही में धोनी ने स्कॉटलैंड से एक बेहद खास घोड़ा मंगवाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने स्कॉटलैंड (Scotland) से शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद रंग का बेहद सुंदर घोड़ा मंगवाया है. साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इस घोड़े के साथ धोनी की एक वीडियो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है.

घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं धोनी

साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी अपने नए घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं. इस वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो देखकर लग रहा है कि धोनी (MS Dhoni) अपने घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं. साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मजबूत, तेज.' सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

घोड़े की कीमत उड़ा देगी होश

जानकारी के मुताबिक स्कॉटलैंड से मंगवाए गए इस खास घोड़े की कीमत लाखों में है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस घोड़े की कीमत काफी ज्यादा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घोड़े की उम्र करीब 2 साल है. यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में आता है. इस घोड़े की ऊंचाई लगभग 3 फीट होती है. इस घोड़े में ज्यादा तेजी तो नहीं होती, लेकिन अपनी सुंदरता की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा है.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER