Entertainment News / भारती के बेटे ‘गोला’ का सामने आया नया वीडियो, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

Zoom News : Dec 23, 2023, 08:41 AM
Entertainment News: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार पंचलाइन्स के लिए जानी जाती हैं। वो अकसर अपने फनी अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में भारती अपने बेटे गोला संग सलमान खान की भांजी के बर्थडे पार्टी में अपने बेटे गोला के साथ नजर आईं जहां, दोनों को साथ में देख लोगों ने खूब तारीफ की, आप भी देखें ये वायरल वीडियो...

गोला की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस 
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती बेटे गोले का हाथ पकड़े पैप्स के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जहां भारती मल्टीकलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं गोला व्हाइट और रेड कलर के कॉम्बो ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रहे हैं।  बता दें कि जब से गोला का जन्म हुआ है तब से अक्सर वो सोशल मीडिा पर छाए रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वह सलमान खान की भांजी के बर्थडे पार्टी में पहुचे। इस दौरान गोला को देख हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गया। हर कोई गोला के इस वीडियो पर काॅमेंट कर उनकी क्यूटनेस की तरीफ करता दिख रहा है। 

शादी के 5 साल बाद भारती ने दिया बेटे को जन्म
गौरतलब है कि, हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। वहीं भारती सिंह ने शादी के 5 साल बाद बेटे गोला के जन्म की गुडन्यूज फैन्स को दी थी। वैसे तो भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है लेकिन लक्ष्य को सभी प्यार से गोला कहकर  पुकारते हैं। वहीं भारती की बात करे तो, वो लोगों को बेहिसाब गुदगुदाने के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह का अंदाज बेहद ही मसखरा किस्म का है जिसे उनके फैंस खूब पंसद करते हैं । वहीं भारती इन दिनों वर्क लाइफ के साथ-साथ अपने बेटे लक्ष्य के साथ भी ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं। या यूं कहे कि वो इन दिनों अपने मदरहुड  लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER