- भारत,
- 01-Jan-2022 05:03 PM IST
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक का अवैध बंदूक से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो न्यू ईयर के मौके का बताया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में युवक पहाड़ी पर जश्न मनाता नजर आ रहा है। यहां भी उसके पास अवैध बंदूक भी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार करके अवैध बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस आर्म्स एक्ट का मामला कर उससे पूछताछ कर रही है।नए साल के मौके पर अंधाधुंध फायरिंगबताया जा रहा है कि युवक अवैध बंदूक के साथ अपना वीडियो शूट करवा रहा था। साथ ही बीती रात किसी कार्यक्रम में फायरिंग करता भी नजर आ रहा था। जब वीडियो महाराजपुर थाना पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने वीडियो की सच्चाई का पता लगाना शुरू किया। जांच-पड़ताल में पता चला कि युवक भिंड निवासी प्रकाश उर्फ विकास नरवरिया का है। पुलिस ने जब तलाश की तो पता चला कि शहर के दीनदयाल नगर में रहता है। इसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसके पास से अवैध बंदूक भी बरामद कर ली गई है।हाल में खरीदी थी बंदूकमहाराजपुरा थाना इलाके के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि हाल में ही इस युवक ने किसी व्यक्ति से अवैध बंदूक खरीदी। वह बंदूक के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है। इस युवक के और भी कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। एक युवक से पूछताछ की जा रही है कि उसने अवैध बंदूक कहां से खरीदी थी और उसका उद्देश्य क्या है। इस युवक के साथ और भी युवक हैं। उनके पास भी अवैध बंदूक होने की सूचना है ऐसे में उनकी भी तलाश जारी है।
