देश / भारत समेत 30 देशों में सामने आए कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले, सूची जारी

Zoom News : Dec 03, 2021, 08:24 AM
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक दुनियाभर के कम से कम 30 देशों में 375 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के डेल्टा से भी अधिक खतरनाक और संक्रामक माने जा रहे इस वैरिएंट की भारत में भी पुष्टि हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से दशहत में नहीं आने और कोविड से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करने और बगैर देर किए टीकाकरण कराने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि कर्नाटक में जिन दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है उनमें एक की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। साथ ही, इन दोनों के संपर्क में आए सभी लोगों का समय पर पता लगा लिया गया और उनकी जांच की जा रही।

किस देश में कितने मामले, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत- 2 केस

दक्षिण अफ्रीका- 183 केस

बोत्सवाना- 19 केस

नीदरलैंड- 16 केस

हांगकांग- 7 केस

इजराइल- 2 केस

बेल्जियम- 2 केस

यूनाइटेड किंगडम- 32 केस

जर्मनी- 10 केस

ऑस्ट्रेलिया- 8 केस

इटली- 4 केस

चेकिया- 1 केस

डेनमार्क - 6 केस

ऑस्ट्रिया - 4 केस

कनाडा - 7 केस

स्वीडन - 4 केस

स्विट्ज़रलैंड- 3 केस

स्पेन- 2 केस

पुर्तगाल- 13 केस

जापान- 2 केस

रीयूनियन (फ्रांस)- 1 केस

घाना- 33 केस

दक्षिण कोरिया- 3 केस

नाइजीरिया- 3 केस

ब्राजील- 2 केस

नॉर्वे- 2 केस

अमेरिका- 1 केस

सऊदी अरब- 1 केस

आयरलैंड- 1 केस

यूएई- 1 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पहली बार दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था और तब से यह 30 देशों में फैल गया है। भारत 30वां देश हैं जहां इस मामले में पुष्टि हुई है। भारत ने सरकार ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सख्त कदम उठाते हुए नया प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। बुधवार से सभी उपाय अमल में भी आ गए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER