बॉलीवुड / परिणीति चोपड़ा का बैकलेस ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, आप भी देखें तस्वीरें

Zoom News : Mar 07, 2021, 10:07 PM
बॉलीवुड: अपनी आने वाली फिल्म साइना (Saina) की चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में परिणीति ने खूबसूरत ब्लैक ड्रेस पहनी है। परिणीति (Parineeti Chopra Photoshoot) का ये स्टाइल फैंस को काफी भा रहा है। 

परिणीति चोपड़ा का फोटोशूट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। परिणीति (Parineeti Chopra Photoshoot) ने अपने इस फोटोशूट में न्यूड मेकअप के साथ आंखों को स्मोकी लुक दिया है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। परिणीति इस बैकलेस ड्रेस में खूब वाहवाही लूट रही हैं। 

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साइना (Saina)' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की इस बायोपिक में परिणीति लीड किरदार निभा रही हैं। परिणीति (Parineeti Chopra) की आने वाली फिल्म 'साइना (Saina)' का टीजर रिलीज हाल ही में किया गया। टीजर को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। 

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हाल ही में फिल्म गर्ल ऑन द ट्रेन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। परिणीति (Parineeti Chopra) यशराज बैनर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) में नजर आएंगी, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ नजर आएंगी।  साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल (Ladies vs Ricky Bahl) से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'इशकजादे' (Ishaqzaade) थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER