बॉलीवुड / परिणीति चोपड़ा ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे- बताया किस उम्र में किया था पहला KISS

Zoom News : Feb 27, 2021, 08:59 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर परिणीत चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह Do You Remember चैलेंज के तहत अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताते नजर आ रही हैं। परिणीति ने बताया कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं।

वीडियो में परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने लास्ट टेक्स्ट किसे किया था। इस सवाल पर उन्होंने अपनी मैनेजर नेहा का नाम लिया। इसके साथ ही परिणीति ने बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार किस किया था। पहली बार डेट पर जाने को लेकर परिणीति ने कहा, ''मैं कभी डेट पर नहीं गई हूं। हम घर पर मिलते थे, साथ में चिल करते थे। टीवी देखते थे और फूड ऑर्डर करते खाते थे। यह बहुत कैजुअल था।'' परिणीति ने वीडियो में यह भी बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश थे।

बताते चलें कि परिणीति ने फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन से डिजिटल डेब्यू किया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। यह मूवी साल 2016 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का रीमेक है।

परिणीति चोपड़ा, दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले परिणीति और अर्जुन 'इशकजादे' मूवी में साथ काम किया था। यह दोनों सितारों की डेब्यू फिल्म थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER