बॉलीवुड / बिकिनी पहने परिणीति चोपड़ा की फोटो वायरल, अपने ही झूठ का किया खुलासा

Zoom News : Jun 09, 2021, 09:11 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। परिणीति अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बीच उनका नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसमें वो बिकनी पहने नजर आ रही हैं।

क्या है फोटो

परिणीति ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में परिणीति ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि परिणीति समंदर किनारे रेत पर गॉगल लगाए बैठकर पोज दे रही हैं। परिणीति इस फोटो में काफी बोल्ड दिख रही हैं और उनका स्वैग भी खूब जच रहा है।

क्या है कैप्शन

परिणीति चोपड़ा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं इस फोटो के क्लिक करवाने के पहले प्राणायाम कर रही थी। ओके... ये झूठ है।' एक ओर जहां फैन्स को परिणीति की ये तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं दूसरी ओर उनका ये कैप्शन भी फैन्स को खूब भा रहा है। फैन्स इस मजेदार कैप्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

परिणीति की फिल्में

बता दें कि परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की  तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। गौरतलब है कि परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER