पटना / पटना / विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन पूरा, छह सदस्य नियुक्त

Dainik Bhaskar : Mar 11, 2019, 08:17 AM
पटना, कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बनाए गए विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन पूरा हो गया है। अध्यक्ष की नियुक्ति पहले हो गई थी। अब 6 सदस्यों की नियुक्त भी कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की।

सभी सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। 70 वर्ष की आयु पूरी होने की स्थिति में भी सदस्य पद पर कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके पहले एम्स दिल्ली से रिटायर्ड प्रो. डॉ. राजवर्धन आजाद आयोग के अध्यक्ष बनाए गए थे। लोकसभा चुनाव के बाद 9 हजार सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है। 

ये बने सदस्य : बीपीएससी के सदस्य रहे व वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार, माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन, मगध विश्वविद्यालय में रसायनशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र नाथ वर्मा, टीएमबीयू में अंग्रेजी पीजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर व एचओडी डॉ. विजय कांत दास, निगरानी विभाग के पूर्व विशेष सचिव उमेश चंद्र विश्वास और कॉलेज ऑफ कामर्स में प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष डॉ. उषा प्रसाद सदस्य बने हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER