पेटीएम और एयू बैंक का नया रूपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च, मिलेगा बंपर कैशबैक और लाउंज

पेटीएम ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर लाइफटाइम फ्री रूपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिस पर यूपीआई पेमेंट, ट्रैवल और गोल्ड खरीदारी पर तगड़े रिवॉर्ड्स मिलेंगे.

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं और अब रोजमर्रा के छोटे-बड़े खर्चों पर भी बड़ी बचत करना मुमकिन हो गया है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख डिजिटल सर्विसेज और पेमेंट कंपनी पेटीएम ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर एक खास रूपे क्रेडिट कार्ड बाजार में उतारा है। इस नए और आधुनिक कार्ड का आधिकारिक नाम Paytm AU SFB Credit Card रखा गया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि यह पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री है। यानी इस कार्ड को बनवाने या इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी भी तरह की जॉइनिंग फीस या सालाना शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। आजकल चाय की छोटी दुकान से लेकर बड़े-बड़े शोरूम तक हर जगह लोग यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। आम जनता की इसी जीवनशैली और जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस नए कार्ड को डिजाइन किया गया है, ताकि हर रोज होने वाले ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और उन्हें बेहतरीन फायदे मिल सकें।

लाइफटाइम फ्री कार्ड और यूपीआई पेमेंट पर शानदार रिवॉर्ड

आमतौर पर लोग क्रेडिट कार्ड लेने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि बैंकों द्वारा उन पर हर साल भारी-भरकम फीस वसूली जाती है। लेकिन पेटीएम और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के इस नए रूपे क्रेडिट कार्ड में इस तरह का कोई झंझट नहीं रखा गया है। यह कार्ड पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री है और इसके लिए कोई भी जॉइनिंग फीस या एनुअल चार्ज तय नहीं किया गया है। फायदों के मामले में भी यह कार्ड बेहद आगे है और अगर आप पेटीएम यूपीआई के जरिए अपनी रोजमर्रा की जरूरत का राशन खरीदते हैं या कहीं आने-जाने के लिए कैब का किराया चुकाते हैं, तो ऐसे सभी योग्य खर्चों पर आपको दो प्रतिशत तक का रिवॉर्ड पॉइंट्स हासिल होगा। इसके अलावा अगर आप पेटीएम ट्रैवल के जरिए अपनी किसी यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं या फिर पेटीएम प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल गोल्ड की खरीदारी करते हैं, तो आपको सीधा पांच प्रतिशत का बंपर रिवॉर्ड दिया जाएगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ योगेश जैन ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि यूपीआई पेमेंट, ट्रैवल बुकिंग और गोल्ड की खरीद पर मिलने वाले इन शानदार रिवॉर्ड्स के अलावा फैमिली लाउंज जैसी एक्सक्लूसिव सुविधाएं इस कार्ड को बाजार में उपलब्ध आम क्रेडिट कार्ड्स के मुकाबले ग्राहकों के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद बनाती हैं।

देश में पहली बार पूरे परिवार के लिए एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त एंट्री

इस क्रेडिट कार्ड की सबसे अनूठी विशेषता इसकी फैमिली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सुविधा है। कंपनी के आधिकारिक बयानों के मुताबिक, यह देश का पहला ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिसमें कार्डधारक के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को एयरपोर्ट लाउंज में बिल्कुल मुफ्त एंट्री मिलती है। अभी तक देश में जितने भी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं, उनमें सिर्फ उसी व्यक्ति को एयरपोर्ट लाउंज में जाने की अनुमति मिलती है जिसके नाम पर कार्ड जारी किया गया होता है। लेकिन इस नए और क्रांतिकारी Paytm AU SFB Credit Card की मदद से परिवार के कुल चार सदस्य एक साथ मुफ्त में एयरपोर्ट लाउंज का आनंद उठा सकेंगे। परिवार के सदस्यों को यह विशेष सुविधा तब मिलेगी जब आप पेटीएम ऐप के जरिए कोई भी योग्य राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट बुक करेंगे। कार्ड रखने वाले ग्राहकों को साल भर में कुल बारह बार मुफ्त फैमिली लाउंज विजिट का बड़ा फायदा मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एयरपोर्ट पर अपना प्लास्टिक कार्ड दिखाने की भी आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि केवल एक क्यूआर कोड को स्कैन करके ही आसानी से लाउंज के अंदर एंट्री मिल जाएगी। पेटीएम के आधिकारिक प्रवक्ता का इस संबंध में कहना है कि जब पूरा परिवार एक साथ छुट्टियां मनाने या घूमने के लिए निकलता है, तो मिलने वाले फायदे भी पूरे परिवार को एक साथ मिलने चाहिए। बैंक और पेटीएम की यह यह साझीदारी रोजमर्रा के यूपीआई खर्चों पर भारी बचत देने के साथ-साथ इसी खूबसूरत पारिवारिक सोच को पूरी तरह से धरातल पर उतारती है।

रिवॉर्ड पॉइंट्स का आसान इस्तेमाल और सोने की खरीद

अक्सर देखा गया है कि क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को इस्तेमाल करना किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं होता है। कई बार जटिल नियमों के कारण पॉइंट्स बेकार हो जाते हैं। लेकिन इस नए कार्ड में इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया गया है। आपके कार्ड खाते में जितने भी रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा होंगे, उनका इस्तेमाल करके आप सीधे तौर पर पेटीएम गोल्ड खरीद सकेंगे। इस योजना के तहत एक रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत पूरे एक रुपये के बराबर तय की गई है। अगर कोई ग्राहक सोना नहीं खरीदना चाहता है, तो उसके पास यह विकल्प भी रहेगा कि वह इन पॉइंट्स का इस्तेमाल करके अलग-अलग लोकप्रिय ब्रांड्स के शॉपिंग वाउचर ले सके। इसके अलावा अपने रोजमर्रा के मोबाइल रिचार्ज कराने या फिर बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिलों का पेमेंट करने में भी इन रिवॉर्ड पॉइंट्स का उपयोग बहुत ही आसानी से किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त वित्तीय राहत मिलती है।

घर बैठे मोबाइल से कुछ ही मिनटों में करें कार्ड के लिए आवेदन

इस लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड को हासिल करने के लिए ग्राहकों को अब किसी भी बैंक की शाखा के चक्कर काटने या किसी एजेंट के पीछे भागने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे केवल कुछ ही मिनटों के भीतर इस कार्ड के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में पेटीएम ऐप को खोलना होगा और ऐप के सर्च बॉक्स में जाकर आपको क्रेडिट कार्ड टाइप करना होगा। इसके बाद आपके सामने Get Credit Card का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको टैप करना है और अब आपके सामने अलग-अलग कार्ड्स की एक लिस्ट खुलकर आएगी, जिसमें से आपको Paytm AU SFB Credit Card का चयन करना है। इसके बाद आपको Apply Now के नीले बटन पर दबाना होगा और अपनी सभी जरूरी निजी तथा वित्तीय जानकारियां फॉर्म में भरनी होंगी। अंत में आपको अपने मोबाइल फोन के जरिए ही अपनी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जैसे ही आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूप्र्वक सबमिट हो जाएगा, आप सीधे पेटीएम ऐप पर ही यह ट्रैक कर पाएंगे कि आपका नया क्रेडिट कार्ड कब तक बनकर आपके घर तक पहुंचेगा।