Cricket / महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने से इमोशनल हुई प्रीति जिंटा

Zoom News : Aug 17, 2020, 12:07 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर दी। यह खबर सुनकर ही धोनी के चाहने वाले थोड़े इमोशनल हो गए, और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धोनी के अबतक के योगदान को यादकर उन्हें धन्यवाद देने लगे। 

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्टन धोनी को आगे की लाइफ के लिए बेस्ट विशेज दी है। 

बता दें धोनी ने बीते शनिवार को अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी। उस वीडियो में धोनी के क्रिकेट से जुड़े सभी यादगार पल थे। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, "अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।"

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने धोनी के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा, "हेलीकॉप्टर लैंड कर गया है, लेकिन यात्रा कभी ना भूलने वाली रहेंगी। सभी यादगार पलों के लिए धन्यवाद धोनी। आप सबसे कूलेस्ट हो और हमेशा रहोगे। आगे की लाइफ के लिए बेस्ट विशेज आपको। #Captaincool #Legend #India'sfinest #ting." 

बता दें धोनी के तुरंत बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अनाउंस करते हुए कैप्शन दिया, "आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।" 

39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। और उनके इस तरह से अचानक इतना बड़ा फैसला लेने से हर कोई भावुक हो गया है, क्योंकि धोनी ही एक ऐसे खिलाड़ी है, जो आखिरी वक्त में भी गेम की पूरी बाजी पलट सकतें है। 

फिलहाल धोनी आईपीएल में चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम चेन्नई में अभ्यास कर रही है जहां जल्द ही टीम यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। आईपीएल अगले महीने से यूएई में हो रहा है। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER