Rahul Gandhi Protest: सड़क पर लेट गए राहुल गांधी, उठाने में परेशान हुई पुलिस, देखें तस्वीरें और वीडियो

Rahul Gandhi In Custody: प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तस्वीरों में देखिए, कार्रवाई के दौरान क्या-क्या हुआ।

Rahul Gandhi Protest: सड़क पर लेट गए राहुल गांधी, उठाने में परेशान हुई पुलिस, देखें तस्वीरें और वीडियो

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उन्हें उठाकर वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च कर रहे थे।

1 / 6
हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास
हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दे रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वहां से हटाने के लिए मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी खड़े थे और उनके हाथों में सफेद प्लास्टिक की पट्टी बंधी नजर आ रही थी। एक पुलिस अधिकारी उन्हें हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास कर रहा था।

2 / 6
सड़क पर डटे रहे राहुल गांधी
सड़क पर डटे रहे राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। राहुल गांधी काफी देर तक सड़क पर ही डटे रहे और हटने से इनकार कर दिया। वहीं समर्थक और कांग्रेसी नेता जमकर नारेबाजी करते रहे।

3 / 6
समर्थकों के साथ जमीन पर लेटे
समर्थकों के साथ जमीन पर लेटे

हालांकि मौके से राहुल गांधी को हटाना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं रहा। वे अपने समर्थकों के साथ जमीन पर लेट गए। पुलिसकर्मी उनका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास करते रहे, लेकिन कांग्रेसी नेता और उनके समर्थक उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे।

4 / 6
जवानों ने राहुल गांधी को घेरा
जवानों ने राहुल गांधी को घेरा

आखिरकार लंबे प्रयासों के बाद दिल्ली पुलिस ने जवानों ने राहुल गांधी को घेर लिया और उठा लिया। बता दें कि राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से मार्च करते हुए लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के निकट पहुंचे थे।

5 / 6
'संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती सरकार'
'संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती सरकार'

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि हम छात्रों के खून का हिसाब मांगने प्रधानमंत्री के घर आए हैं। युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार जवाबदेही और संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती। छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

6 / 6
राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा
राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने और उनके खिलाफ क्रूरता के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें कई पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और फिर विपक्ष के दूसरे नेताओं के साथ पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया। यह विरोध प्रदर्शन संसद तक छात्रों के मार्च में पुलिस के दखल के एक दिन बाद हुआ। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रश्न-पत्र लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ राजधानी में पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपने धरने में शामिल होने का आह्वान किया था।