
विक्रांत सिंह शेखावत
- भारत,
- 12-Feb-2025,
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। नागपुर में खेले गए पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और शतक जमाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। रोहित के बल्ले से 475 दिनों के लंबे अंतराल के बाद वनडे शतक निकला, जिसने उन्हें कई नए कीर्तिमानों तक पहुंचा दिया।
रोहित शर्मा ने बनाए नए रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 49वां शतक ठोकते हुए एक और उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (48 शतक) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सक्रिय क्रिकेटरों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और जो रूट हैं।11,000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अब तक 267 मैचों की 259 पारियों में 10,987 रन बना चुके हैं।
- तीसरे वनडे में महज 13 रन और बनाते ही वह वनडे क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
- इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। सचिन ने यह उपलब्धि 276 पारियों में हासिल की थी।
ओपनर के रूप में 9,000 रन पूरे करने का मौका
वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा के लिए एक और बड़ा रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है।- उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 43 रन और बनाने हैं।
- रोहित वनडे में 9,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं।
वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रैंक | खिलाड़ी | रन |
---|---|---|
1 | सचिन तेंदुलकर | 15,310 |
2 | सनथ जयसूर्या | 12,740 |
3 | क्रिस गेल | 10,179 |
4 | एडम गिलक्रिस्ट | 9,200 |
5 | सौरव गांगुली | 9,146 |
6 | रोहित शर्मा* | 8,957 |
7 | डेसमंड हेन्स | 8,648 |
8 | तमीम इकबाल | 8,357 |
9 | सईद अनवर | 8,156 |
10 | हाशिम अमला | 8,053 |