बड़ी खबर / सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती, 27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे।

Cricket: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे।

सचिन ने ट्वीट कर कहा, "डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।" इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतियों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER