Ranji Trophy / सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी 2022 में मचाया तहलका, बना दिए 982 रन

Zoom News : Jun 26, 2022, 12:33 PM
Ranji Trophy | मुंबई की टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज सरफराज खान रणजी ट्रॉफी 2022 में मुंबई के लिए 980 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे और उन्होंने टीम को फाइनल तक का सफर तय कराने के लिए बहुत मेहनत की। सरफराज खान के अलावा मुंबई के लिए दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर यशस्वी जायसवाल थे, जिन्होंने 498 रन बनाए। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि मुंबई के लिए सरफराज को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं उठाई। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान के लिए रणजी ट्रॉफी का 2021-22 का सीजन दमदार गुजरा। उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में कुल 982 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 275 का था, जबकि उनका औसत 122.75 का था। स्ट्राइकरेट की बात करें तो 69.54 की गति से उन्होंने रन बनाए। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने एक दोहरे शतक समेत 4 शतक, 2 अर्धशतक जड़े। 93 चौके और 16 छक्के उन्होंने इन 9 पारियों में जड़े।

सरफराज खान ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 35 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 2351 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर    नाबाद 301 रन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने अब तक 81.06 के औसत से रन बनाए हैं। 7 शतक और 7 अर्धशतक वे रणजी ट्रॉफी में जड़ चुके हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER