Shah Rukh Khan Accident / शाहरुख खान का हुआ एक्सीडेंट, नाक से बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक बार फिर से सिक्का चल पड़ा है. ‘पठान’ के साथ उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है. उनकी फिल्म की कमाई के आगे कोई हिंदी फिल्म नहीं टिक पा रही है. ‘पठान’ ने दुनियाभर में 1000 करोड़ तक कारोबार कर लिया है. अब उनके चाहनेवालों की नजरें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर है. वहीं इसी बीच शाहरुख एक हादसे का शिकार हो गए हैं.

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक बार फिर से सिक्का चल पड़ा है. ‘पठान’ के साथ उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है. उनकी फिल्म की कमाई के आगे कोई हिंदी फिल्म नहीं टिक पा रही है. ‘पठान’ ने दुनियाभर में 1000 करोड़ तक कारोबार कर लिया है. अब उनके चाहनेवालों की नजरें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर है. वहीं इसी बीच शाहरुख एक हादसे का शिकार हो गए हैं.

शाहरुख खान हाल ही में लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक एक्सीडेंट हो गया. जिसके चलते उन्हें चोट आई है. हालांकि ये चोट ज्यादा बड़ी नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की एक माइनर सर्जरी की गई है. माना जा रहा है अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान किंग खान की नाक पर चोट लग गई थी. जिसके बाद एक्टर की नाक से खून बहने लगा था.

वहां मौजूद टीम शाहरुख खान को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची. जहां एक्टर की टीम को डॉक्टर ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. लेकिन नाक से बहते हुए खून को रोकने के लिए शाहरुख की एक छोटी सी सर्जरी की जाएगी. सर्जरी के बाद जब शाहरुख खान बाहर आए तो उनकी नाम पर बैंडेड लगा हुआ था. अब शाहरुख खान भारत वापस आ चुके हैं. शाहरुख के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म की अपडेट के लिए काफी एक्साइटिड हैं.

माना जा रहा है कि इस महीने ‘जवान’ की झलक देखने को मिल सकती है. मेकर्स फिल्म की टीजर आउट कर सकते हैं. वहीं जवान के अलावा शाहरुख के पास कई बिग बजट वाले प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. जिसमें डंकी भी शामिल है. शाहरुख के साथ डंकी में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER