बॉलीवुड / Shraddha Kapoor ने समंदर किनारे ग्लैमरस अंदाज में लिया नाश्ते का लुत्फ, देखें PHOTOS

Zoom News : Apr 08, 2021, 09:37 AM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। वह 'चालबाज इन लंदन' (Chaalbaaz In London) में डबल रोल निभाने जा रही हैं। इसी बीच श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। जो उनके फैंस का दिल धड़का रही हैं।

नीले आसमान और समंदर के बीच क्यूट श्रद्धा

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने काम से समय निकालकर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। इस बीच वह अपनी इस मालदीव ट्रिप की कुछ झलकियां अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही हैं। बुधवार दोपहर उन्होंने बीच पर नाश्ता करते हुए एक तस्वीर शेयर करके लोगों का ध्यान खींचा है। देखिए ये फोटो...

घंटे भर में 14 लाख लाइक 

इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इनफिनिटी  पूल के किनारे बैठकर ब्रेकफास्ट एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। खुले भीगे बालों में ब्लू शॉर्ट टॉप और स्किन कलर ट्राउजर में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

इन फिल्मों में नजर आने वालीं हैं श्रद्धा कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही 'चालबाज इन लंदन' (Chaalbaaz In London) में डबल रोल निभाती नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब श्रद्धा डबल रोल निभाएंगी। एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद उनके फैंस काफी रोमांचित हो गए हैं। इसके अलावा वह निखिल द्विवेदी की 'नागिन' में एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER