बॉलीवुड / श्रद्धा कपूर कर रही है वेकेशन को एन्जॉय, पहुंची मालदीव, शेयर की तस्वीर

Zoom News : Apr 06, 2021, 07:33 AM
बॉलीवुड के सितारों के लिए मालदीव पिकनिक स्पॉट बन चुका है। आजकल हर कोई मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करता दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को हाल ही में मालदीव में अपने परिवार संग देखा गया था, जिसके बाद वे एक बार फिर मालदीव में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जोकि मालदीव की है। वे इस दौरान अपने वेकेशन को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उनकी ये पिक्चर फैंस को बेहद पसंद आ रही है।  एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ये पिक्चर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पिक्चर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस ने येलो और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की हुई है और वहीं वे बीच के किनारे पोज दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "नेचर की तरफ वापसी" उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद किया जा रहा है। 

पिक्चर पर प्रतिक्रियां की बात करें तो उनके भाई सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें वहीं सेटल हो जाना चाहिए और साथ ही हसने वाली इमोटिकॉन भी शेयर की। दूसरी तरफ फैंस भी श्रद्धा की इस पिक्चर पर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं, जहां कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर इमोटिकॉन से भरा हुआ है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

मालूम हो मार्च के महीने में श्रद्धा अपने भाई प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करने मालदीव पहुंची थीं। प्रियांक ने शाजा मोरानी के साथ बीच साइड पर सात फेरें लिए। शादी के सारे फंक्शन के दौरान एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं और साथ ही उन्होंने लड़केवालों की तरफ से परफॉर्म भी किया। शादी में श्रद्धा के तथाकथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा भी शामिल थे। कुछ हफ्ते बाद ही श्रद्धा दोबारा अपने परिवार संग मालदीव वेकेशन मनाने पहुंची थीं, जहां उनके पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी भी शामिल थे। 

वेकेशन के साथ-साथ श्रद्धा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। आपको बात दें हाल ही में उन्होंने फिल्म चालबाज इन लंदन को साइन किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER