बॉलीवुड / Shraddha Kapoor के घर में घुसा गोरिल्ला, भागाने की जगह करने लगीं मस्त डांस - देखें VIDEO

Zoom News : Apr 07, 2021, 09:27 AM
बॉलीवुड की चुलबुली और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों लगातार काम में बिजी हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'चालबाज इन लंदन' (Chaalbaaz In London) का ऐलान हुआ है। लेकिन इस फिल्म के अलावा अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के कारण चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह एक गोरिल्ला के साथ फनी डांस (funny dance) कर रही हैं।

डरीं नहीं श्रद्धा, कर रहीं हैं मस्त डांस

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपने फैंस साथ के साथ जुड़ी हुई हैं। लेकिन बीते दिन उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वह देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। क्योंकि इसमें उनके साथ एक खतरनाक गोरिल्ला भी नजर आ रहा है। जिससे डरने की जगह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) उसके साथ मस्ती और डांस कर रही हैं। देखिए ये VIDEO...

फिल्म 'हेलो चार्ली' का प्रमोशन

आपको बता दें कि जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर एडवेंचर फिल्म 'हेलो चार्ली' (Hello Charlie) रिलीज होने वाली है। यह वीडियो भी इसी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा लग रहा है। क्योंकि इस फिल्म में गोरिल्ला टोटो और सीधे-साधे चार्ली (आदर जैन) की मस्ती नजर आने वाली है। 

इन फिल्मों में नजर आने वालीं हैं श्रद्धा कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही 'चालबाज इन लंदन' (Chaalbaaz In London) में डबल रोल निभाती नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब श्रद्धा डबल रोल निभाएंगी। एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट के ऐलान के बाद उनके फैंस काफी रोमांचित हो गए हैं। इसके अलावा वह निखिल द्विवेदी की 'नागिन' में एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में भी नजर आने वाली हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER