बॉलीवुड / भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने दिखाया स्लो मोशन, मस्ती करती आई नजर- देखें VIDEO

Zoom News : Mar 02, 2021, 11:40 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए मालदीव में हैं। वह अपने भाई की शादी में खूब मस्ती करती नजर आ रही है। इस बात को हम नहीं बल्कि एक्ट्रेस की सामने आई नई वीडियो से पता चल रहा है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।  श्रद्धा कपूर का यह एक स्लो मोशन वीडियो है। 

श्रद्धा कपूर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि #ShazaSharmaGayi लिखा है। वीडियो में श्रद्धा स्काई कलर का लहंगा पहनकर समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं । श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

जानिए कौन है प्रियांक शर्मा

प्रियांक शर्मा, श्रद्धा कपूर की मौसी और वेटरन ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से उनकी शादी हो रही है। हालांकि प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी फरवरी की शुरुआत में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अब परिवार वालों और दोस्तों के लिए मालदीव में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी के वेडिंग फंक्शन में करीबी रिश्तेदार और अन्य नजदीकी लोगों को शामिल किया गया है।

अब श्रद्धा कपूर के प्रोफेशन की बात करें तो श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नाम की फिल्म से की थी। इसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।

श्रद्धा ने बॉलीवुड को कई फिल्में दी है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। श्रद्धा कपूर साल 2020 में रिलीज हुई डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के नजर आई थीं। इससे पहले वह  फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आई थी। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म लव रंजन की अनटाइटल फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी बनी है। 

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा, रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। हालांकि कभी ये दोनों कभी खुलकर नहीं बोला है, लेकिन कई बार रोहन श्रेष्ठा संग श्रद्धा कपूर को स्पॉट किया जाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER