Punjab News / पंजाब में कुछ बड़ा होनेवाला है ! पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अचानक से रद्द कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी दफ्तर से आदेश जारी किया गया है। डीजीपी दफ्तर से राज्य से सभी पुलिस दफ्तरों को भेजे गए संदेश में सभी राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदाधिकारियों की छुट्टिया 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं। पुलिस के सभी विभाग प्रमुखों को यह आदेश दिया गया है कि 14 अप्रैल, 2023 तक किसी भी तरह की छुट्टी को मंजूरी नहीं दी जाए।

Punjab News: पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अचानक से रद्द कर दी गई है। इस संबंध में डीजीपी दफ्तर से आदेश जारी किया गया है। डीजीपी दफ्तर से राज्य से सभी पुलिस दफ्तरों को भेजे गए संदेश में सभी राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदाधिकारियों की छुट्टिया 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त

पुलिस के सभी विभाग प्रमुखों को यह आदेश दिया गया है कि 14 अप्रैल, 2023 तक किसी भी तरह की छुट्टी को मंजूरी नहीं दी जाए। इसके साथ ही पहले से स्वीकृत सभी तरह की छुट्टियां भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

प्रशासन अलर्ट

हाल के दिनों में खासतौर से अमृतपाल सिंह का मामला सामने आने के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आशंकाएं गहराने लगी है। राज्य के एक बार फिर से आतंक और उग्रवाद की चपेट में आने का खतरा बढ़ सकता है। इसके मद्देनजर प्रशासन हर स्तर पर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER