बॉलीवुड / सनी के चेहरे का हुआ बुरा हाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया चोट का वीडियो

Zoom News : Mar 06, 2022, 10:34 PM
बॉलीवुड | सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपनी क्यूटनेस और मजेदार हरकतों के लिए चर्चा में रहती हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। वहीं फैन्स भी सनी पर अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैन्स परेशान हो गए हैं। वीडियो में सनी लियोनी के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं।

क्या है वीडियो

दरअसल सनी लियोनी एक छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सनी लियोनी लेटी हुई हैं और उनके चेहरे और पीठ पर चोट के कुछ निशान दिख रहे हैं। वहीं सनी वीडियो में क्यूट एक्सप्रेशन्स दे रही हैं और उनकी चोट को देखते हुए दो और लोग वीडियो में मौजूद हैं। इस वीडियो के सामने आने से कई फैन्स परेशान हो गए हैं और एक्ट्रेस का हाल चाल कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं।

शूटिंग का है वीडियो

बता दें कि सनी लियोनी को चोट असल में नहीं लगी है, बल्कि ये उनके शूट से जुड़ा वीडियो है। वीडियो के साथ सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, ' एजेंट एम... चोटिल। अनामिका में जानिए उसको क्या हुआ... 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर।' अपने कैप्शन में सनी लियोनी ने अनामिका की बाकी कास्ट के लोगों के साथ ही साथ उस मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है, जिन्होंने उनका मेकअप किया।

सनी लियोनी का स्वैग

सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके फोटोज वीडियो को फैन्स पसंद करते हैं। सनी लियोनी कभी प्रैंक वीडियोज शेयर करती हैं तो कभी अपने डांस मूव्स दिखाती हैं। सनी लियोनी के इंस्टाग्राम पर 50.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 63 लोगों को फॉलो करती हैं। सनी लियोनी अभी तक 4383 पोस्ट कर चुकी हैं। सनी लियोनी अक्सर BTS वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER