TMKOC / ‘दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है’, जब Taarak Mehta की बेवफाई से टूट गया जेठालाल का दिल

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। शो के हर किरदार अपने आप में अलग और अनूठे हैं। तारक मेहता…में तारक और जेठालाल की दोस्ती के सभी लोग कायल हैं। तारक मेहता, जेठालाल के जीवन में आने वाली सभी मुसीबतों को फायर ब्रिगेड की तरह दूर करता है वहीं जेठालाल भी अपने परम मित्र पर जान छिड़कता है। लेकिन एक बार कुछ ऐसा घटित हो जाता है कि दोनों के रिश्तों में दरार आ जाती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। शो के हर किरदार अपने आप में अलग और अनूठे हैं। तारक मेहता…में तारक और जेठालाल की दोस्ती के सभी लोग कायल हैं। तारक मेहता, जेठालाल के जीवन में आने वाली सभी मुसीबतों को फायर ब्रिगेड की तरह दूर करता है वहीं जेठालाल भी अपने परम मित्र पर जान छिड़कता है। लेकिन एक बार कुछ ऐसा घटित हो जाता है कि दोनों के रिश्तों में दरार आ जाती है।

तारक मेहता के एपिसोड नम्बर 1183 में दिखाया गया था कि तारक मेहता कि पत्नी अंजलि को उसपर शक होता है। इस शक के चलते वो जेठालाल के घर जाकर उसे सारी बात बताती है। शुरुआत में तो जेठालाल को इस बात पर यकीन नही होता। तारक की पत्नी काफी रोती है और जेठालाल से सच्चाई पता करने की गुहार लगाती है। जेठालाल, तारक मेहता को फोन करता है और उससे सच्चाई जानने की कोशिश करता है लेकिन तारक मेहता उसकी बातों को बिना सुने उसका फोन काट देता है।

जेठालाल, तारक मेहता के ऑफिस में जाने का फैसला करता है। जेठालाल जब तारक के ऑफिस पहुंचता है तो फिर वहां उसे पता चलता है कि तारक किसी लड़की के साथ निकल चुका है। जेठालाल को हैरानी होती है कि उसके मित्र ने उससे झूठ बोला है। इसके बाद जेठालाल का सोसाइटी में सामना तारक मेहता से होता है जहां तारक उसको देखकर बिना बात किए निकल जाता है। जेठालाल, तारक मेहता का पीछा करता है और उसे किसी अन्य लड़की के साथ बाहों में लिपटा देखता है।

तारक मेहता के इस रूप को देखकर जेठालाल को हैरानी होती है। जेठालाल घर पहुंचकर चंपकलाल और अंजलि से सारी बात बताता है। चंपकलाल, तारक मेहता को फोन करता है और उसे सोसाइटी में आने के लिए कहता है। तारक मेहता जब जेठालाल के घर जाता है तो उसे हैरानी होती है कि उसका दोस्त और उसकी पत्नी उसपर आरोप लगा रहे हैं। आखिरकार तारक मेहता सबको सच्चाई के बारे में बताने के लिए अपने साथ ले जाता है। तारक मेहता निर्दोष होता है और वो अपने साथ काम करने वाली लड़की की मदद कर रहा होता है।