देश / सैन्य विमान बनाने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बनेगी टाटा

Zoom News : Sep 09, 2021, 03:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के लिए 56 परिवहन विमान खरीदे जाएंगे। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को स्पेन से C-295 MW विमानों की खरीदी को मंजूरी दे दी। 16 विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हालत में मिलेंगे, जबकि 40 विमानों को देश में टाटा कंसोर्टियम के नेतृत्व में बनाया जाएगा।

स्पेन से 16 विमानों की खेप सौदे पर दस्तखत के 48 माह यानी चार साल में मिलेगी। वहीं बचे 40 विमानों को टाटा समूह के नेतृत्व में कंपनियों के समूह द्वारा 10 साल में भारत में तैयार किया जाएगा। 

पहली बार देश में निजी कंपनी बनाएंगी सैन्य विमान

सरकार ने कहा है कि यह पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें किसी निजी कंपनी द्वारा सैन्य विमान का देश में उत्पादन किया जाएगा। सभी 56 विमानों में देश में बने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट तैनात किए जाएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER