देश / आज भीम आर्मी का नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मार्च, कांग्रेस ने किया सपोर्ट

AajTak : Dec 20, 2019, 09:59 AM
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में प्रदर्शन देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं आज भीम आर्मी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मार्च करने वाली है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश में प्रदर्शन देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं आज भीम आर्मी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मार्च करने वाली है।

भीम आर्मी ने आज दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की तैयारी में है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सीएए और एनआरसी के विरोध में मार्च का ऐलान किया था। वहीं अब इस मार्च को कांग्रेस का समर्थन मिला है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो भीम आर्मी के मार्च का सपोर्ट करते हूैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं चन्द्रशेखर की भीम आर्मी की जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक निकाली जा रही CAA और NRC के खिलाफ मार्च का समर्थन करता हूँ।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ आ गए हैं। विपक्षी नेताओं ने इन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और इसे हटाने की मांग की। वहीं विपक्ष लगातार नागरिकता कानून पर विरोध दर्ज करवा रहा है। इसके अलावा नागरिकता कानून को लेकर देश में कई हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन भी देखे जा रहे हैं। देश के कई इलाकों में लोग नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के जरिए सरकारी और प्राइवेट संपत्तियों को भी विरोध के दौरान नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER