छत्तीसगढ़ / दो सगी बहनों ने एक ही साड़ी के फंदे से पूर झूलकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Zoom News : Jun 05, 2021, 07:32 AM
बालाघाट। बालाघाट जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों से आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बहनों ने एक ही साड़ी के फंदे से पूर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 


शादी नहीं होने से थी परेशान 

बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के माता-पिता नहीं थे। पिता की मौत तीन साल पहले और माता की मौत एक माह पहले हुई थी। दोनों बहनें शादी के लिए रिश्ता तय नहीं होने से तनाव में थी। जिसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। 


दोनों बहनों ने कर ली आत्महत्या 

पुलिस ने बताया कि आस-पास रहने वाले। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनें अपनी शादी नहीं होने से पिछले कई दिनों से तनाव में रहती थीं, उम्र ज्यादा हो गई थी लेकिन उनका रिश्ता तय नहीं हो रहा था। ऐसे दोनों बहनों ने एक ही साड़ी का फंदा बनाया और फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों से एक बहन ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। जबकि एक बहन घर में ही रहती थी। इसके आलावा दो भाई भी थे। शादी तय नहीं होने से दोनों डिप्रेशन में रहती थे और पड़ोसियों से भई ज्यादा संपर्क में नहीं रहते थे। कई बार उनके घर में इसी बात को लेकर झगड़ा भी हो जाता था। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों ने किचन में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER