बॉलीवुड / विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर सेलिब्रिटीज ने दिया रिएक्शन, देखें किसने क्या लिखा

Vikrant Shekhawat : Jan 16, 2022, 07:57 AM
बॉलीवुड | क्रिकेटर विराट कोहली ने शनिवार की शाम को अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले के बाद खेल जगत के दिग्गजों के साथ क्रिकेट के फैन्स भी हैरान रह गए। वह टी-20 और वनडे की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं। विराट के प्रशंसकों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी। विराट ने अपने संदेश में लिखा है कि उन्होंने हमेशा अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की। उन्होंने इस सफर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन किसी ने कोशिश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। विराट के इस पोस्ट पर खेल जगत के दिग्गजों के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। 

सितारों के रिएक्शन

अभिनेता नकुल मेहता लिखते हैं, 'आपकी सेवा के लिए शुक्रिया। भारतीय टेस्ट टीम को हमारी अब तक की सर्वश्रेष्ठ टूरिंग टीम बनाया।' रणवीर सिंह लिखते हैं, 'किंग हमेशा किंग रहेगा।' आगे रणवीर ने ताज और हार्ट का इमोजी बनाया। रणवीर और नकुल के अलावा कई सितारों ने उनके इस पोस्ट को लाइक किया है। इनमें आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया और अन्य हैं।

सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'अए कप्तान, शुक्रिया। पसीना, खून, खुशी के आंसू। हमें दुनिया में कहीं भी एक विजयी शक्ति बनाने के लिए। हमारे लिए खुद पर बाउंसर लेने और हमें नंबर वन बनाने के लिए। आंखों में आंसू लेकिन हमेशा के लिए आभारी। भारत के लिए जीतते रहो।'

रितेश देशमुख कहते हैं, 'कोई आश्चर्य नहीं कि वे उन्हें किंग कोहली बुलाते हैं। आपकी कप्तानी में भारत ऊंचाइयों पर पहुंचा और हमें गौरवान्वित करने के लिए शुक्रिया। भारत का दिल कोहली के लिए धड़कता है।'

अर्जुन रामपाल ने लिखा- 'क्यों यार? विराट कोहली आप एक अद्भुत कप्तान हैं और आपने हमारे देश की इतनी अच्छी सेवा की है। आपमें और कप्तानी में अभी और कई साल का क्रिकेट बचा है। मुझे उम्मीद है कि यह फैसला थोड़े समय के लिए होगा। फिर भी आपके फैसले का सम्मान है। सभी कमाल की यादों के लिए धन्यवाद।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER