फुटबॉल / रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में किन 46 देशों के खिलाफ किए हैं गोल?

Zoom News : Oct 11, 2021, 03:06 PM
स्पोर्ट्स डेस्क: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।  

शनिवार को खेले गए मैच में रोनाल्डो ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या बढ़कर 112 हो गई। पुर्तगाल ने क़तर के खिलाफ इस मैच में कुल तीन गोल किए और विश्व कप के मेजबान देश को 3-0 से हराया।  

रोनाल्डो ने पिछले महीने ही ईरान के अली देइ के 109 गोल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था, जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो गोल दागे थे। पुर्तगाल मंगलवार को लक्जमबर्ग के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग के अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER