चंडीगढ़, हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया हैैै। भारतीय जनता पार्टी के कोटे से 8 मंत्री बन रहे हैं जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के कोटे से 1 मंत्री बनाया गया है, जबकि 1 निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया हैैै। हरियाणा के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। पूर्व मंत्री और हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके अनिल विज को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट इस तरह से है
अनिल विज (भाजपा), अम्बाला कैंट से विधायक
कँवर पाल (भाजपा), जगाधरी से विधायक
मूलचंद शर्मा (भाजपा), बल्लबगढ़ से विधायक
रणजीत सिंह चौटाला (निर्दलीय) , रानियां से विधायक
जयप्रकाश दलाल (भाजपा), लोहारू से विधायक
बनवारी लाल (भाजपा), बावल से विधायक
हरियाणा के राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट इस तरह से है
ओमप्रकाश यादव (भाजपा), नारनौंद से विधायक
कमलेश ढांडा (भाजपा), कलायत से विधायक
अनूप धानक (जजपा), उकलाना से विधायक
संदीप सिंह (भाजपा), पिहोवा से विधायक एवं पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी