- भारत,
- 14-Nov-2019 04:35 PM IST
- (, अपडेटेड 15-Nov-2019 01:09 PM IST)
चंडीगढ़, हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया हैैै। भारतीय जनता पार्टी के कोटे से 8 मंत्री बन रहे हैं जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के कोटे से 1 मंत्री बनाया गया है, जबकि 1 निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया हैैै। हरियाणा के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। पूर्व मंत्री और हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके अनिल विज को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट इस तरह से हैअनिल विज (भाजपा), अम्बाला कैंट से विधायककँवर पाल (भाजपा), जगाधरी से विधायकमूलचंद शर्मा (भाजपा), बल्लबगढ़ से विधायकरणजीत सिंह चौटाला (निर्दलीय) , रानियां से विधायकजयप्रकाश दलाल (भाजपा), लोहारू से विधायकबनवारी लाल (भाजपा), बावल से विधायकहरियाणा के राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट इस तरह से हैओमप्रकाश यादव (भाजपा), नारनौंद से विधायककमलेश ढांडा (भाजपा), कलायत से विधायकअनूप धानक (जजपा), उकलाना से विधायकसंदीप सिंह (भाजपा), पिहोवा से विधायक एवं पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी