बॉलीवुड: निक जोनस से 10 साल के एज गैप पर खुलकर बोली प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड - निक जोनस से 10 साल के एज गैप पर खुलकर बोली प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या कहा
| Updated on: 11-Jan-2021 10:49 PM IST
Bollywood: बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस और उनमें होने वाले 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की। जबसे प्रियंका ने शादी की है, तभी से यह टॉपिक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। हाल ही में एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इस पर बात की। उनका कहना है कि उम्र का अंतर और कल्चर, दोनों में से कभी उन दोनों के प्यार के बीच में नहीं आया। 

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, “एक साधारण कपल की तरह आप दोनों को एक-दूसरे की आदत, पसंद और नपसंद के बारे में समझना होता है। मेरे लिए निक के साथ जिंदगी एक ऐडवेंचर की तरह है। मुश्किलों का सामना करने की तरह नहीं। हमारे लिए उम्र का अंतर कभी मायने ही नहीं रखा।”

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के उमैद भवन में हुई थी। करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में प्रियंका ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों ही तरह से शादी रचाई। प्रियंका की शादी से जुड़े कई वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। 

सोशल मीडिया पर यह कपल काफी एक्टिव रहता है। एक-दूसरे की फोटो शेयर करने से लेकर दोनों के पर्सनल लाइफ अपडेट्स, फैन्स को मिलते रहते हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने संभाला था। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।