- भारत,
- 11-Jan-2021 10:49 PM IST
Bollywood: बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस और उनमें होने वाले 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की। जबसे प्रियंका ने शादी की है, तभी से यह टॉपिक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। हाल ही में एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इस पर बात की। उनका कहना है कि उम्र का अंतर और कल्चर, दोनों में से कभी उन दोनों के प्यार के बीच में नहीं आया। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, “एक साधारण कपल की तरह आप दोनों को एक-दूसरे की आदत, पसंद और नपसंद के बारे में समझना होता है। मेरे लिए निक के साथ जिंदगी एक ऐडवेंचर की तरह है। मुश्किलों का सामना करने की तरह नहीं। हमारे लिए उम्र का अंतर कभी मायने ही नहीं रखा।”मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के उमैद भवन में हुई थी। करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में प्रियंका ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों ही तरह से शादी रचाई। प्रियंका की शादी से जुड़े कई वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर यह कपल काफी एक्टिव रहता है। एक-दूसरे की फोटो शेयर करने से लेकर दोनों के पर्सनल लाइफ अपडेट्स, फैन्स को मिलते रहते हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने संभाला था। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था।
