चक्रवाती तूफान: चक्रवात ताउते के कारण हुई तबाही में 6 लोगों की मौत और 9 घायल: महाराष्ट्र सीएमओ

चक्रवाती तूफान - चक्रवात ताउते के कारण हुई तबाही में 6 लोगों की मौत और 9 घायल: महाराष्ट्र सीएमओ
| Updated on: 18-May-2021 08:14 AM IST
मुंबई: महाराष्ट्र में तूफान ताउते के चलते अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और 9 लोग घायल हैं। 4 जानवरों की भी मौत हुई है। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तूफान के चलते हुए नुकसान कार्यों का जायजा लिया है। उन्‍होंने तुरंत राहत कार्य तेजी से करने का आदेश दिया है। इस दौरान करीब 13 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से गिरे हुए पेड़ों, गिरे हुए बिजली के खंभों को तुरंत हटाने और गांवों की ओर जाने वाली सड़कों को भी सही करने को कहा, ताकि यातायात सुचारु हो सके।

इस तूफान के चलते पूरे महाराष्‍ट्र में 2 हजार 542 घर ढह गए हैं और 6 घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इसमें ठाणे जिले में 24 घर, पालघर में 4, रायगढ़ में 1784, रत्नागिरी में 61, सिंधुदुर्ग में 536, पुणे में 101, कोल्हापुर में 27 और सतारा में 6 घर शामिल हैं। चक्रवातीय तूफान ताउते की वजह से महाराष्ट्र और मुंबई के तटीय इलाकों में मौसम खराब है। इस बीच मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई फील्ड में सैकड़ों लोग फंस गए हैं। हीरा ऑयल फील्ड्स के पास एक बहती नाव पर कम से कम 273 लोग फंसे हुए हैं। सभी की जान जोखिम में है। इस बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने कमर कसी है। मौके पर रेस्क्यू के लिए जहाज भेजा गया।

समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें, बांद्रा सी लिंक बंद

चक्रवाती तूफान की वजह से से मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद रखा गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई में कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरे और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास पानी सड़कों पर आ गया।

आदित्‍य ठाकरे ने किया दौरा

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दौरा किया और चक्रवात ताउते के कारण उत्पन्न स्थतियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महानगर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी हरसंभव काम कर रहे हैं। ताउते के कारण मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘बीएमसी के आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा किया ताकि चक्रवात ताउते से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली जा सके।’उन्होंने कहा, ‘आपको सुरक्षित रखने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 1916 पर फोन करें।’

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।