आज की ताजा खबर LIVE: राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
आज की ताजा खबर LIVE - राहुल गांधी आज मणिपुर से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा आज से शुरू हो रही है. हालांकि, इस यात्रा को आधिकारिक तौर पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नाम दिया गया है. पहली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा दक्षिण भारत में कन्याकुमारी तक हुई और उत्तर में कश्मीर में समाप्त हुई. कांग्रेस दूसरे ‘भारत जोड़ो’ यात्रा देश के पूर्व और पश्चिम को ‘जोड़ना’ चाहती है. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.