आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान में भी दिवाली का माहौल, पाकिस्तान बॉर्डर तक रामधुन
आज की ताजा खबर LIVE - राजस्थान में भी दिवाली का माहौल, पाकिस्तान बॉर्डर तक रामधुन
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देशभर में इसे लेकर आयोजन किए जा रहे हैं। राजस्थान में भी सभी मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा की जा रही है। प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल है। घर-घर में दीपोत्सव की तैयारियां हो रही हैं और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
रामधुन के साथ आज सुबह से ही यज्ञ-अनुष्ठन शुरू हो गए हैं। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर 35 फीट ऊंचे राम मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है। पूरे रामनिवास बाग को अयोध्या का रूप दिया गया है। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रविवार देर रात तक शोभायात्रा व महाआरती जैसे कई कार्यक्रम किए गए।
जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर में BSF जवान अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। वहीं, रविवार को इटली के शहर पडुआ में भी राजस्थानियों ने शोभायात्रा निकाली। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर राजस्थान सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कई घोषणाएं भी की हैं।