Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण के बाद किया देश को संबोधन

Droupadi Murmu - द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण के बाद किया देश को संबोधन
| Updated on: 25-Jul-2022 10:25 AM IST
संसद के केंद्रीय कक्ष में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वो राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।


चीफ जस्टिस एन. वी. रमना ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। संबोधन के बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।


मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं।


द्रौपदी ने ओडिशा से खास मेहमानों को बुलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में वैसे तो देश के सर्वोच्च पद के लोग शामिल होंगे। राजनेता, न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, लेकिन इस समारोह में द्रौपदी ने अपने खास लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया है। उड़ीसा के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।