Droupadi Murmu / द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण के बाद किया देश को संबोधन

Zoom News : Jul 25, 2022, 10:25 AM
संसद के केंद्रीय कक्ष में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वो राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।


चीफ जस्टिस एन. वी. रमना ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। संबोधन के बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।


मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं।


द्रौपदी ने ओडिशा से खास मेहमानों को बुलाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में वैसे तो देश के सर्वोच्च पद के लोग शामिल होंगे। राजनेता, न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, लेकिन इस समारोह में द्रौपदी ने अपने खास लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया है। उड़ीसा के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER