रिश्तों का कत्ल: धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना करने पर भड़का पिता, चाकू से इकलौते बेटे को मार डाला

रिश्तों का कत्ल - धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना करने पर भड़का पिता, चाकू से इकलौते बेटे को मार डाला
| Updated on: 10-Mar-2022 03:51 PM IST
धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से रोक रहे इकलौते बेटे को पिता ने चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के कैथल जिले के गुहला क्षेत्र के खरकां गांव में एक बाप ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बेटे का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को पीर की दीवार तोड़ने से रोक रहा था। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी भी सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में खरकां गांव निवासी सुषमा रानी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खरकां निवासी चन्नपाल उर्फ विजय के साथ हुई थी। मंगलवार को वह व पति, सास कंतो देवी, ननद परी और ससुर जगीर राम के साथ घर पर थी। शाम करीब सात बजे उसका ससुर घर के समीप स्थित पीर (धार्मिक स्थल) की दीवार तोड़ने लगा। इस पर उसकी सास कंतो ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच उसका पति चन्नपाल (24) गया तो उसके ससुर ने हाथ में पकड़े चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया। चाकू लगते ही उसका पति जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुटने लगे।

यह देखकर उसका ससुर मौके से फरार हो गया। कहा कि उसके पति की मौत ससुर द्वारा छाती में सीधे चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने इस आरोपी जगीर राम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ चीका रमेश ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश रही है। 

इकलौते बेटे को मार डाला  

चन्नपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी अभी सात माह के गर्भ से है। अपने ही पिता के हाथों युवक की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।