रोहतक: हरियाणा के रोहतक रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, स्टेशन पर खड़ी एक लोकल ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ट्रेन की चार बोगियों में फैल गई। राहत की बता ये रही कि ट्रेन में जब आग लगी तो गाड़ी पूरी तरह से खाली थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Haryana: Fire broke out in four coaches of a parked train at Rohtak Railway Station; no casualty reported, fire doused pic.twitter.com/mCKfdtAoLt
— ANI (@ANI) April 8, 2021
स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी इस लोकल ट्रेन में आग कैसे लगी इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। आग में जलने के बाद ट्रेन की बोगियां पूरी तरह से काली पड़ गई है और अंदर की सीट जलकर राख हो गई है। घटना के बाद पूरे स्टेशन पर अफर-तफरी मच गई थी। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना का मौक मुआयन कर रहे हैं ताकि पता लगाए जा सके कि आखिर बोगियों में आग कैसे लगी?