इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक सेल्फी साझा की है, जिसमें वह झुमके पहने हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ मेलोनी ने एक बेहद दिलचस्प और कड़ा कैप्शन लिखा है, जो उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है जो इटली को स्वतंत्रता और स्थिरता का पाठ पढ़ाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मेलोनी ने अपने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति या संस्था का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है।
इटली के हित हमारे मार्गदर्शक: मेलोनी
जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पोस्ट के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा जिन्हें उन्होंने 'Propagandists' (प्रचारक) कहा है और उन्होंने लिखा, 'एक Propagandists न तो स्थिरता का पाठ पढ़ा सकता है और न ही स्वतंत्रता का। लेकिन ये विकृत चित्रण निश्चित तौर पर हमें अपना रास्ता बदलने के लिए विवश नहीं करेंगे। हम, दूसरों के विपरीत, किसी के अधीन नहीं हैं, किसी के मालिक नहीं हैं, और न ही किसी का ऑर्डर मानते हैं। हमारा एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत इटली का हित है।
मेलोनी का शालीन और प्रोफेशनल विंटर लुक
इस चर्चित फोटो में जॉर्जिया मेलोनी के पहनावे की भी काफी चर्चा हो रही है। उनके आउटफिट की बात करें तो वह काफी शालीन, प्रोफेशनल और आकर्षक लग रहा है। उन्होंने एक चारकोल ग्रे रंग का फॉर्मल ब्लेजर पहना हुआ है। साथ ही, उन्होंने बेज (Beige) कलर का एक गोल गले वाला स्वेटर भी डाला हुआ है और गहरे रंग के ब्लेजर और हल्के रंग के स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन मेलोनी को एक बेहतरीन विंटर फॉर्मल लुक दे रहा है।