विज्ञापन

Facebook Live: फेसबुक लाइव करते हुए फांसी पर लटका शख्स, दोस्त करते रहे कमेंट- ‘पाजी ऐसा न करो’

Facebook Live: फेसबुक लाइव करते हुए फांसी पर लटका शख्स, दोस्त करते रहे कमेंट- ‘पाजी ऐसा न करो’
विज्ञापन

मोहाली  सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक लाइव के जरिए लोग अपनी बात दूसरों तक पहुंचाते हैं ऐसा ही एक फेसबुक लाइव (Facebook Live) मोहाली के नयागांव में रहने वाले प्रदीप कुमार ने भी किया था लेकिन उन्होंने लाइव के दौरान ही अपने दोस्तों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी नयागांव के दशमेश नगर में रहने वाले 42 साल के प्रदीप कुमार शुक्रवार सुबह फेसबुक पर लाइव हुए इस दौरान उन्होंने अपने गले में एक चुन्नी लपेट रखी थी, जो पंखे से बंधी हुई थी इसके बाद उन्होंने लाइव आए दोस्तों से कहा कि मैं खुदकुशी कर रहा हूं इस दौरान प्रदीप के दोस्त उन्हें रोकते रहे, लेकिन उन्होंने लाइव के दौरान ही जान दे दी


प्रदीप ने खुदकुशी के लिए अपनी पत्नी, दो सालियों और उनके पति को जिम्मेदार ठहराया है प्रदीप में 1 मिनट 4 सेकेंड के वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी और सालियों ने उनका घर बर्बाद कर दिया है उनके पास 5 लाख रुपये थे, वो भी उन्होंने चुरा लिए प्रदीप ने कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी, उसकी दोनों बहनें और उनके घरवाले होंगे प्रदीप ने अपने दोस्तों से आखिरी इच्छा भी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मां और बच्चों को उनके अमृतसर वाले घर में पहुंचा दिया जाए इतना कहने के बाद प्रदीप ने सुसाइड कर लिया


फेसबुक लाइव पर प्रदीप अपने घर की दास्तां सुनाते रहे लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए घर नहीं पहुंचा फेसबुक पर दोस्त केवल कमेंट करते रहेपाजी ऐसा करो, यह गलत हैये ठीक नहीं है इस दौरान तो किसी ने पुलिस को फोन किया और ही घरवालों से बात करने की कोशिश की

विज्ञापन