विज्ञापन

लाइफस्टाइल: Janmashtami Recipe: जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं पंचामृत और धनिया पंजीरी का भोग जानें विधि

लाइफस्टाइल: Janmashtami Recipe: जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं पंचामृत और धनिया पंजीरी का भोग जानें विधि
विज्ञापन

Janmashtami Recipe: जन्माष्टमी के खास मौके में भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके साथ ही कई तरह के भोग लगाते है। लेकिन धनिया पंजीरी और पंजामृत के बिना आपका भोग अधूरा है। जहां इससे बाल गोपाल प्रसन्न होते है। वहीं दूसरी ओर धनिया पंजीरी खाकर आप अपना व्रत भी खोल सकते है। जानें इन दोनों भोग को बनाने की सिंपल विधि।

ऐसे बनाएं पंजामृत

सामग्री

500 ग्राम दूध

एक कप दही

एक चम्मच घी

एक चम्मच शहद

एक चम्मच गंगाजल

100 ग्राम चीनी

चिरौंजी, मखाना आदि मेवे

ऐसे बनाएं पंचामृत

सबसे पहले एक बड़े पैन में दूध में सभी चीजें डालकर मिक्स करें। इसके साथ अंत में दही डालें। आपका पंचामृत बनकर तैयार है।

ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी

सामग्री

100 ग्राम दरदरा धनिया

3 चम्मच घी

आधा कप मखाना

आधा कप चीनी पाउडर

एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

कुछ कटे हुए मेवे

ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी

सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद धनिया डालकर फ्राई करें। जब इसमें सोंधी-सोंधी खुशबू उठने लगे तो गैस बंद कर दें।

अब दूसरी ओर घी गर्म करके मखाना भी तल लें। फिर इन्हें दरदरा पीस लें और धनिया पंजीरी में मिक्स कर दें। इसके बाद अब गैस जलाकर सभी चीजें डालकर करीब 5 मिनट भूनें। आपकी धनिया पंजीरी बनकर तैयार है।

विज्ञापन