मनोरंजन: प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोरंजन - प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
| Updated on: 10-Sep-2019 01:49 PM IST
The Sky Is Pink Trailer: प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। फरहान अख्तर का काम भी आपका दिल जीतने के लिए काफी है। ये तो सिर्फ एक झलक है पूरी फिल्म जब रिलीज होगी तो ये काफी पसंद की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। यहां देखिए ट्रेलर-

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में आखिरी बार दीपिका और रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आई थीं। इसके बाद वो सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की मूवी 'भारत' से वापसी करने वाली थीं, मगर बाद में वो इस फिल्म से बाहर हो गईं। कुछ ही दिन बाद प्रियंका ने ऐलान किया कि वो फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम की मां के रोल में होंगी।

बता दें, जायरा वसीम की ये आखिरी फिल्म होगी। जायरा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। उन्होंने एक लंबी चौड़ी पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो धर्म की वजह से फिल्मों से दूर जा रही हैं। इस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हुई थीं। वैसे कॉन्ट्रोवर्सी तो अभी भी हो रही है जब जायरा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच में तस्वीर क्लिक कराई। इस तस्वीर की वजह से जायरा की खूब आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अगर धर्म की वजह से बॉलीवुड छोड़ा था तो वो बीच पर क्या कर रही हैं वो भी बीच वाले कपड़े पहनकर।

द स्काई इज पिंक बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर शोनाली बोस कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा 22 साल की महिला से 60 साल तक की महिला के रोल में नजर आएंगी। द स्काई इज पिंक प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी के परिवार पर आधारित है, जिनकी मृत्यु पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी की वजह से मात्र 18 साल की उम्र में साल 2015 में हो गई थी। बता दें, शोनाली बोस इस फिल्म से बहुत ज्यादा जुड़ी हुई हैं क्योंकि 2010 में उनके बेटे ईशान की मृत्यु एक रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। शोनाली ने बताया कि ये कहानी दरअसल बेटी की नहीं बल्कि मां की होगी। मां ही इस फिल्म की नायक थी लेकिन बाद में मैंने पिता निरेन की भूमिका को भी मजबूत किया। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 13 सितंबर को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। भारत में यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।