जयपुर | उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कहां है, उनके साथ कौन—कौन है? यह सवाल आज दिन भर की चर्चा का विषय रहा हैं। देवस्थान और पर्यटन मंत्री ने दस सैकण्ड का वीडियो ट्वीट करके उपर टैग किया है। फैमिली! उनका अंदाज भी अनूठा है। राजस्थान में भले ही सियासी संकट चल रहा है। भाजपा की सांसद दीया कुमारी और कांग्रेस के मंत्री विश्वेन्द्रसिंह का ट्वीट आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा। विश्वेन्द्रसिंह आज सुबह अशोक गहलोत की बुलाई विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे। उनके ट्वीट इशारा करते हैं पायलट को समर्थन का।
इसी बीच रात करीब जयपुर पूर्व राजपरिवार की सदस्य और राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने ट्वीट किया #Rajasthan
मुख्यमंत्री : गायब, राज्य सरकार के मंत्री : गायब, विधायक : आधे गायब, कोरोना : स्थितियां गंभीर, राज्य की सीमाएं : सील, बताओ राज्य की 8 करोड़ जनता किसके भरोसे? इसके आधे घंटे बाद ही भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के महाराजा विश्वेन्द्रसिंह का। विश्वेन्द्रसिंह ने दीया को रीट्वीट करते हुए लिखा है माना कि आपकी तारीफ के काबिल नहीं हूं मैं..... आप मेरे शौक तो देखो, थोड़ा इंतजार तो करो!
आज सुबह से सचिन पायलट की पत्नी साराह पायलट के ट्वीट घमासान मचाए हुए थे। दिनभर में सारा के फॉलोवर्स की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हुई है।
सचिन पायलट की ट्वीटर खामोशी, सारा पायलट का दमदार अंदाजदूसरी ओर कांग्रेस के युवा नेता और पायलट के समर्थक मुकेश भाकर ने खुली ताल ठोक दी है। उनका भी ट्वीट ही आया है।