Lunar eclipse: समान पूर्णता की अवधि वाले दो चंद्रग्रहण में से पहला कल

Lunar eclipse - समान पूर्णता की अवधि वाले दो चंद्रग्रहण में से पहला कल
| Updated on: 15-May-2022 11:27 AM IST
सोमवार बुद्ध पूर्णिमा की सुबह जब चंद्रमा आपसे विदा लेकर पश्चिमी देशों में उदित हो रहा होगा तब उन देशाें में चंद्रमा पर पृथ्वी की घनी छाया पड़ने से पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना होगी। वह तामिया लाल रंग का दिख रहा होगा। इसे ब्लडमून का नाम दिया गया है।


भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण(टोटल लुनार इकलिप्स) की यह घटना नार्थ और साउथ अमेरिका के अलावा यूरोप और अफ्रीका के कुछ भागों में दिखाई देगी। यह वेस्ट कोस्ट में शाम 8 से 11 बजे के प्राइम टाइम के बीच पड़ने वाला इस सदी का सबसे लंबी अवधि का पूर्ण ग्रहण होगा। इसलिए इसे सेंचुरी का लांगेस्ट प्राइम टाइम टोटेलिटी कहा जा रहा है। पूर्णता की अवधि 1 घंटे 25 मिनट होगी।


पेरिस, जहांनसबर्ग में दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण

सारिका ने बताती है कि यह ग्रहण हालाकि भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन वैश्वीकरण के इस दौर में जब अनेक भारतीय युवा अमेरिका में हैं तो वे जब उनकी शाम के आकाश में ग्रहण देख रहे होंगे और तब भारत में बुद्ध पूर्णिमा की सुबह हो चुकी होगी। पूर्ण चंद्रग्रहण रोम, लंदन, जहांनसबर्ग, वाशिंगटन, न्यूयार्क, लॉसएजेंलिस, शिकागो में दिखेगा।


आठ नवंबर को अगला चंद्रग्रहण

इस साल 8 नवंबर में पड़ने वाला अगला चद्रग्रहण भी 1 घंटे 24 मिनट 54 सेकंड की टोटेलिटी का होगा। इसलिए यह एक ही कैलेंडर ईयर में पड़ने वाला मोस्ट बैलेंस पेयर ऑफ टोटल लुनार इकलिप्स है। यह सन 1661 के बाद होने वाली घटना है जो कि अब आगे 2091 में होगी। यह अपने आप में अनोखा और अलग होगा, जिसका इंतजार लोगों को है।


2022 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

भारत के समयानुसार सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) नहीं लगेगा.


आज का चंद्र ग्रहण कितने बजे से है 2022?

Chandra Grahan 2022: भारतीय समयानुसार यह साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक लगेगा. 


2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?

Surya Grahan 2022 India Date and Time: साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। जबकि दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्यग्रहण की दृश्यता के आधार पर ही सूतककाल का निर्धारित किया जाता है। अगर भारत में कोई ग्रहण नजर नहीं आता है तो उसका सूतककाल मान्य नहीं होता है।


भारत में ग्रहण कब पड़ेगा?

यह साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण होगा. यह ग्रहण 16 मई सोमवार को लगने वाला है. इस बार यह पूर्ण चंद्रग्रहण लग रहा है. इस ग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में देखा जा सकेगा.


2022 में कितने सूर्य ग्रहण है?

इस वर्ष कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।