देश: वाइट फंगस से आंत में छेद होने का दुनिया का पहला मामला दिल्ली के अस्पताल में सामने आया

देश - वाइट फंगस से आंत में छेद होने का दुनिया का पहला मामला दिल्ली के अस्पताल में सामने आया
| Updated on: 28-May-2021 10:27 AM IST
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से होने वाले अन्य रोग बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दुनिया का एक ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां पर कोविड के बाद महिला को व्हाइट फंगस की वजह से छोटी और बड़ी आंत तथा फूड पाइप छेद हो गए। डॉक्टरों के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी और इस चुनौती का सामना करने के बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया, अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। 

सर गंगाराम अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय महिला को 13 मई के दिन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। अस्पताल के अनुसार महिला को पेट में असहनीय दर्द हो रहा था तथा साथ में महिला उल्टियों और कब्ज से भी पीड़ित थी। अस्पताल के अनुसार कुछ समय पहले महिला का कैंसर की वजह से एक दक्ष हटाया गया था और 4 हफ्ते पहले महिला की कीमोथैरेपी खत्म हुई थी। अस्पताल के अनुसार एडमिशन के समय महिला शॉक में थी तथा उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उपचार के लिए जब अस्पताल ने महिला का सीटी स्कैन किया और उस दौरान महिला के पेट में हवा तथा तरल द्रव का अहसास हुआ जो आंतों में छेद कि निशानी है। 

अस्पताल के  डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने बताया कि महिला की हालत नाजुक थी और उपचार के लिए तुरंत उनके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और वाइल द्रव निकाला, उसके बाद डॉ समीरन नदी की अध्यक्षता में बनी टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। डॉ समीरन नदी के अनुसार 4 घंटे तक चले ऑपरेशन और सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद कर दिया गया तथा छोटी आंतों में हुए गैंगरीन को भी निकालकर एक टुकड़े को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है। 

डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि बायोप्सी से पता चला कि महिला की आंतों में व्हाइट फंगस था और उसकी वजह से घाव होने के बाद आंतों में छेद हो गए थे। इसके बाद महिला को एंटी फंगल ट्रीटमेंट दिया गया और अब महिला की हालत में काफी सुधार है। डॉ अरोड़ा के अनुसार कोविड के उपचार के लिए इस्तेमाल हुए स्टेरॉयड की वजह से ब्लैक फंगस होने और उसकी वजह से आंतों में छेद होने के कुछ मामले पहले भी आए हैं लेकिन व्हाइट फंगस की वजह से आंतों में छेद होने का यह दुनियाभर में पहला मामला है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।