2026 Most Scariest Movie: इस साल बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और अब ओटीटी पर अपना कमाव दिखा रही है. हालांकि, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान हॉरर फिल्में खींच रही हैं, जिन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस पर लोगों का खूब डराया. ऐसी ही एक और डरावनी फिल्म सिनेमाघरों में लोगों का चीखने पर मजबूर कर रही है. इस फिल्म ने सिर्फ 14 दिनों के अंदर कई हॉरर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और लोग आज भी इसको देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं. क्या आपने ये फिल्म देखी?
इस शानदार फिल्म को एक मशहूर फ्रांसीसी डायरेक्टर सेबेस्टियन वानीसेक ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने अपने एक साथी के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया था. इस फिल्म में सूहेला याकूब, टैंडी राइट, हंटर डूहान, लुसिएन बुकानन, एरोल शैंड और मॉड डेवी जैसे मंझे हुए कलाकारों की शानदार टोली नजर आ रही है. इतना ही नहीं, इस पूरे प्रोजेक्ट को सैम राइमी और रॉब टैपर्ट जैसे एक्सपीरियंस प्रोड्यूसर्स का भी साथ मिला है. एक बेहतरीन स्टारकास्ट और धुरंधर मेकर्स के एक साथ जुड़ने की वजह से लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.
फिल्म की कहानी एक परिवार के ईद-गिर्द घूमती है. जहां महिला के पति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वो अपने ससुराल वालों के पास रहने जाती है, ताकि खुद को संभाल सके. लेकिन वहां एक खतरनाक शैतानी शक्ति एक्टिव हो जाती है. धीरे-धीरे परिवार के लोग उस बुरी ताकत के कब्जे में आने लगते हैं और एक-दूसरे को मारने लगते हैं. इसके बाद महिला को समझ आता है कि अगर उसने हिम्मत नहीं दिखाई तो पूरा परिवार खत्म हो जाएगा. वो उन खतरनाक डेडाइट्स से लड़ती है, अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है और उस शैतानी शक्ति का सामना करती है.
इस डरावनी फिल्म का नाम ‘इविल डेड बर्न ’ है और इसने अपने दूसरे मंगलवार को नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर $857k यानी 10 लाख डॉलर से भी कम की कमाई की. ये पिछले मंगलवार की तुलना में 53.4% की गिरावट है. 14 दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन $25.4 मिलियन पहुंच गया. बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, फिल्म ने अमरीका में $27.2 मिलियन और दुनिया भर में $52.6 मिलियन की कमाई कर ली है. सैम रायमी की 2013 में आई रिबूट फिल्म ‘इविल डेड’ ने दुनिया भर में $97.5 मिलियन कमाए थे. ‘इविल डेड बर्न’ इसके लाइफटाइम कलेक्शन से लगभग $50 मिलियन पीछे है.
दुनिया भर में सिनेमा प्रेमियों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. खास तौर पर हॉरर कंटेंट देखने वाले लोग इसके खौफनाक सीन और डर से टेंशन भरे माहौल की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके कई सीन जमकर वायरल हो रहे हैं. भारत में भी इसे लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज नजर आ रहा है. हालांकि, कुछ फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि ये पुरानी फिल्मों जितनी असरदार नहीं लगती. इसके बावजूद ज्यादातर लोगों के लिए इसे देखना एक मजेदार और डरावना एक्सपीरियंस साबित हो रहा है. कुल मिलाकर हॉरर फैंस के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है.
रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को देखने वालों और रिव्यू देने वालों, दोनों की तरफ से मिला-जुला पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. IMDb पर इसे 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली है. हॉरर कैटेगरी की फिल्मों के हिसाब से ये एक बढ़िया स्कोर माना जाता है. फिल्म का भयानक माहौल, तेजी से आगे बढ़ती कहानी और कमाल के विजुअल इफेक्ट्स इसकी सबसे बड़ी खूबी हैं. कुल मिलाकर इस फिल्म ने ये साफ कर दिया है कि इस सीरीज में आज भी लोगों को डराने का पूरा दम-खम है. इसी वजह से ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली डरावनी फिल्मों में शामिल हो चुकी है.