महाराष्ट्र / मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 9 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Zoom News : Jun 10, 2021, 06:21 AM
मुंबई के मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत बुधवार रात 11: 10 बजे ढह गई। इमारत ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जिस वक्त इमारत ढही उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत के अंदर थे।

घटना के तुरंत बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे 15 लोगों को बचाया गया। फंसे हुए लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि आसपास की तीन इमारतें 'खतरनाक' स्थिति में हैं और उसे खाली करा लिया गया है।

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के अनुसार, शहर में भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई है।

मुंबई में कल बुधवार को दिनभर तेज बारिश हुई। इससे शहर के कुछ हिस्सों में जल-जमाव हो गया और यहां तक कि सड़कों और रेल पटरियों को बंद कर दिया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मुंबई समेत विभिन्न जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER