मनोरंजन / ऐक्टर विद्युत जामवाल और फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी ने की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें

Zoom News : Sep 13, 2021, 01:55 PM
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है। विद्युत ने बताया कि उन्होंने नंदिता से एक सितंबर 2021 को कमांडो स्टाइल में सगाई की थी। 

विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में दोनों कमांडो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में कपल ताजमहल को देख रहा है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर फोटो के  साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने सगाई कमांडो अंदाज में की। 1/09/2021' सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाइयां मिल रही है। 

संजय कपूर की हैं एक्स वाइफ

नंदिता मेहतानी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली वाइफ हैं। नंदिता और करिश्मा कपूर के काफी अच्छे रिश्ते हैं। एक वक्त नंदिता और रणबीर कपूर के लिंक अप की खबरें भी आई थी। नंदिता मेहतानी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। नंदिता डीनो मोरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी भी चलाती हैं। नंदिता पिछले कई साल से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की  डिजाइनर और स्टाइलिस्ट रही हैं।

जनवरी में आई डेटिंग की खबरें 

विद्युत और नंदिता मेहतानी की डेटिंग की खबरें इस साल जनवरी में आई थी। विद्युत जामवाल ने नंदिता के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जीत लिया'

विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म खुदा हाफिज के सीक्वल खुद हाफिज चैप्टर 2: अग्निपरीक्षा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह विपुल अमृतलाल की फिल्म सनक में भी काम करेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER