मंनोरजन / एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन, बालिका वधू की 'दादी सा' के रोल से हुई थीं फेमस

Zoom News : Jul 16, 2021, 10:31 AM
Delhi: पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार (16 जुलाई) की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।

तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है। सेलेब्स ने सुरेखा सीकरी के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर फैंस समेत सेलेब्स सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादीसा का रोल किया था। इस रोल में सुरेखा को काफी पसंद किया गया था।

सुरेखा सीकरी ने थियेटर, फिल्मों और टीवी में काफी काम किया था। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से सुरेखा ने एक्टिंग डेब्यू किया था। सुरेखा को तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्हें ये सम्मान फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए मिला था

सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन की थी। 1989 में सुरेखा ने संगीत नाटक अकेडली अवॉर्ड जीता था। सुरेखा के पिता एयरफोर्स में और माता टीचर थीं। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। इस शादी के उनके एक बेटा है जिसका नाम राहुल सीकरी  है। 

    

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER