देश / कोरोना के बाद भारत में आई एक और खतरनाक बीमारी, इस राज्य में मिला पहला केस

News18 : Jul 24, 2020, 07:12 AM
सूरत। देश भर के लोग इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से हर रोज औसतन 40 हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। अब तक इस खतरनाक वायरस ने 12 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि करीब 29 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक नई बीमारी ने भारत में दस्तक दे दी है। इसका नाम है मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (Multisystem Inflammatory Syndrome)। इसे MIS-C भी कहते हैं।


भारत में पहला मामला

MIS-C के केस यूरोप और अमेरिका से आ रहे थे। लेकिन अब इस बीमारी का पहला मामला गुजरात के सूरत से आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण देखे गए। परिवारवालों के मुताबिक बच्चे को पहले उल्टी, खांसी और फिर दस्त हुई। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में बच्चे की आंखे और होंठ पर लाली पड़ने लगी।


क्या कहा डॉक्टर ने?

डॉक्टर आशीष गोटी के मुताबिक बच्चे के शरीर में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण दिखे। बाद में डॉक्टरों ने ये भी कहा कि बच्चे की हार्ट में बल्ड भी 30% ही पंप हो रहा था। इसके अलावा नसों में भी सूजन आ गई थी। राहत की बात ये है कि 7 दिनों के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


क्या है MIS-C?

मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के बार में दुनिया भर के डॉक्टरों को ज्यादा पता नहीं है। इसको लेकर फिलहाल रिसर्च चल रहे हैं। इस साल मई के महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने लोगों को आगाह किया था। आईए एक नज़र डालते हैं इस बीमारी के कुछ लक्षणों पर।।।

> 0-19 साल के बच्चे में 3 से ज्यादा दिन बुखार

> शरीर पर दाने आना, प्युलुलेंट (मवाद के साथ) मुंह, हाथ और पैर में सूजन

>ब्लड प्रेशर का कम होना

>डायरिया, पेट में दर्द, पेट के नीचले हिस्से में दर्द


ऐसा होने पर हमें तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER